रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के आसमान में रोमांच और रोमांचक करतबों का नजारा देखने को मिलेगा। 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम ‘सारंग’ भव्य एयर शो प्रस्तुत करेगी। इस आयोजन से पहले शुक्रवार को रायपुर में पांच हेलीकॉप्टरों के साथ रिहर्सल की गई। शहर के अलग-अलग इलाकों के ऊपर से गुजरते हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रायपुर के आसमान में शुक्रवार को उस वक्त रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब भारतीय वायु सेना की सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरे। हेलीकॉप्टरों की आवाज सुनकर लोग घरों की छतों और ऊंची इमारतों पर पहुंच गए और इस नजारे को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर के सेंध लेक क्षेत्र में सुबह 11 बजे से भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टर आसमान में एक साथ उड़ान भरकर शानदार एरोबेटिक करतब दिखाएंगे। एयर शो को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि इस भव्य हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सेंध लेक पहुंचेंगे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.30CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! मेडिकल कॉलेज के 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला
छत्तीसगढ़2026.10.30CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी: पुरानी रंजिश में युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़2026.10.30रायपुर के आसमान में गूंजा सारंग टीम के हेलीकॉप्टरों का शोर, 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो
Uncategorized2026.10.30दिवाली से पहले अन्नदाताओं को बड़ा तोहफा, किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस
