जांजगीर चाम्पा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने से पार्षद समेत दो लोगों की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
चार दोस्तों ने मिलकर पी थी शराब
यह पूरा मामला पामगढ़ नगर पंचायत का है। मृतकों की पहचान BSP पार्षद राम खिलावन जांगड़े और जोहित खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शुक्रवार रात 10 बजे पुराना अस्पताल पामगढ़ परिसर में अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पी थी, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ गई।
दो की मौत, दो का इलाज जारी
आनन-फानन में खिलावन जांगड़े और जोहित खरे को पामगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। खिलावन जांगड़े ने सिम्स में, तो जोहित खरे ने अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।
शराब में जहर होने की आशंका
शराब में जहर होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2026.10.25वाराणसी में PM मोदी ने किया अरविंद लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, ₹150 करोड़ का निवेश
Uncategorized2026.10.25PM Modi Mann Ki Baat: ‘बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस’, पीएम मोदी ने त्योहारों पर की खास अपील
छत्तीसगढ़2026.10.25Raipur News : प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद पर बवाल, पदाधिकारियों पर पिस्टल तानने और हवाई फायरिंग का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़2026.10.25प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी,पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से लेकर कोर ग्रुप तक के साथ करेंगी अहम बैठकें
