Siwan firecracker factory blast: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 की मौत, डेढ़ घंटे तक होते रहे धमाके, मौके पर पुलिस मौजूद

Siwan firecracker factory blast: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 की मौत, डेढ़ घंटे तक होते रहे धमाके, मौके पर पुलिस मौजूद

सीवान। बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में एक मकान के अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक हुए भीषण धमाके में पति-पत्नी और उनकी बेटी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस शक्तिशाली विस्फोट में पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया और कई शव सड़क पर बिखर गए।

 

डेढ़ घंटे तक गूंजते रहे धमाके

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में यह अवैध कारोबार चल रहा था, वह एक घनी आबादी वाला इलाका है। ब्लास्ट इतना भयानक था कि लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी।

 

पुलिस मौके पर मौजूद

 

हाथसा की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार के अलावा बड़हरिया, जामो और गोरेयाकोठी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची।

 

महाराजगंज एसडीपीओ ने मीडिया को जानकारी दी कि Fire Brigade की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं, सीवान के एसपी भारत सोनी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के बाद मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और आग पूरी तरह बुझने के बाद इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *