कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खिलौने बेचने की आड़ में नकली नोट बाजार में चलाने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से 200 रुपये के 15 नकली नोट और कलर प्रिंटर जब्त किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने यूट्यूब के जरिए नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। इसके बाद कलर प्रिंटर की मदद से करीब 60 हजार रुपये के नकली नोट छापने की बात सामने आई है। आरोपियों ने बाजार में 200 रुपये के नोटों की कमी को देखते हुए इसी मूल्यवर्ग के नोट तैयार करने का विकल्प चुना।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खिलौने बेचने की आड़ में नकली नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी में थे। हालांकि, उनकी योजना सफल होने से पहले ही मामला सामने आ गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 200 रुपये के 15 नकली नोट और प्रिंटर जब्त किया है।
यह पूरा मामला कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली नोट बनाने और उन्हें बाजार में चलाने की साजिश में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.22CG Crime : खिलौने बेचने की आड़ में नकली नोट खपाने की साजिश नाकाम, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़2026.10.22Raipur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का, 35 ग्राम वजन और 4 धातुओं से बना
छत्तीसगढ़2026.10.22अब अलग-अलग सेंटरों के चक्कर होंगे खत्म! एक छत के नीचे होगी प्रतियोगी परीक्षाएं, इतने करोड़ की लागत से राजधानी में बनेगा हाईटेक मेगा एग्जाम सेंटर…
छत्तीसगढ़2026.10.22छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, साल में 2 बार होगी विशेष TET परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति
