रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 22 अक्टूबर को शाम चार बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर में वे पहले दिन कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। इस बौद्धिक वर्ग में केवल बिलासपुर जिले के संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। डा.भागवत रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे। दूसरे दिन 23 अक्टूबर को प्रांतीय टोली की बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में देश के विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया जाएगा। इस बैठक के बाद संघ प्रमुख देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2026.10.21Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, 2 महिला समेत 4 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़2026.10.21President Droupadi Murmu CG Visit: 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, रायपुर-जगदलपुर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
छत्तीसगढ़2026.10.21संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर
Uncategorized2026.10.21Jio Platforms IPO: पहले घंटे में 83% सब्सक्रिप्शन, बड़े निवेशकों ने लगाई जमकर बोली; 30 मिनट में फुल हुआ QIB कोटा
