
नई दिल्लीः लोकसभा की कार्यवाही आप एक एप के ज़रिए सीधे अपने मोबाइल फोन पर देख सकेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऐलान किया है कि लोगों तक संसद से जुड़ी ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी पहुंचाने के लिए एप बनाया जा रहा है. इस एप में लोकसभा टीवी का लाइव प्रसारण तो उपलब्ध होगा ही , संसद की पुरानी कार्यवाही और उससे जुड़े दस्तावेज़ों का पूरा लेखा जोखा भी रहेगा.

संसद की लाइब्रेरी भी पूरी तरह डिजिटल इसके अलावा संसद की लाइब्रेरी को भी पूरी तरह डिजिटल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोकसभा अध्यक्ष के मुताबिक़ संसद भवन की लाइब्रेरी में 1854 के बाद से हुए सभी बहस और कार्यवाहियों से जुड़े दस्तावेज़ मौजूद हैं. भारत की आज़ादी के पहले अंग्रेज़ों के शासनकाल में विधानमंडल को अलग अलग नामों से जाना जाता था.

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
