रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की पदस्थापना में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों को स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची में रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.02CG- जंगल में मिला युवक का खून से सना शव, शरीर पर चोटों के निशान, मचा हड़कंप……
छत्तीसगढ़2026.11.02महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : साय
छत्तीसगढ़2026.11.02राज्यपाल डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
Uncategorized2026.11.02दिवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा और सख्त शर्तें
