जांजगीर-चाम्पा। जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। यहाँ आने-जाने वालों के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है। लगातार हो रहे हादसे और जनहानि को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।
हालाँकि हादसों के बीच पहले भी इस स्पॉट में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठते रहे है। लेकिन इस बार जिला कलेक्टर ने देवरी पिकनिक स्पॉट पर किसी की की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस पर्यटन वाले जगह पर अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी की मौत डूबने से ही हुई है।
गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को देवरी के हसदेव नदी पर एक बड़ा हादसा सामने आया था। देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्र गहरे पानी में डूब गए थे। तीन लोग नदी की तेज धारा में नहाने के लिए उतरे थे। नहाने के दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं चला और वो तेज बहाव में बह गए।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.11.02विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
छत्तीसगढ़2026.11.02राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां
छत्तीसगढ़2026.11.02छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़ की मोहक झांकी की गई प्रस्तुत
छत्तीसगढ़2026.11.02राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
