धमतरी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीजा त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन को तीजा के मौके पर मायके लाने गए भाई और बहन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा शनिवार को अपनी बहन नीता सिंह को तीजा के लिए लेने मोखा गांव पहुंचे थे। दोनों बाइक से वापस बड़े गौरी लौट रहे थे। इसी दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दामेश्वर और नीता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। हादसे की वजह की भी जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.30ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
छत्तीसगढ़2026.10.30अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़2026.10.30भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के मुरीद हुए PM मोदी, बस्तर के शिल्पकारों से की मुलाकात; डोकरा-बांस शिल्प की सराहना
छत्तीसगढ़2026.10.30CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी
