गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्वाइन फ्लू के दो और कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। तीनों संक्रमित मरीजों का घर पर ही क्वारेंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, मरीजों के संपर्क में आए 14 लोगों की जांच कराई गई है, जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। संक्रमण को देखते हुए सीएमएचओ ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और नियमित रूप से हाथ धोने की अपील की है।
संपर्क में आए लोगों की भी हुई जांच
जिले में दो स्वाइन फ्लू और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीज हाल ही में ट्रेनिंग के सिलसिले में बाहर गए थे और लौटने के बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को घर पर क्वॉरेंटाइन कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं, मरीजों के संपर्क में आए 14 लोगों की भी जांच कराई गई है। इन सभी की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सी.एम.एच.ओ. ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने और बाहर से लौटने के बाद हाथ अच्छी तरह धोने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.29BJP Leaders Visit CG: नड्डा, शिवराज और सुधांशु त्रिवेदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 30-31 अक्टूबर को होंगे कई कार्यक्रम
छत्तीसगढ़2026.10.29CG DA Hike: 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाओ, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने CM साय को लिखा पत्र, आंदोलन की चेतावनी
Uncategorized2026.10.29Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव, नोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट की चेयरमैनशिप; जानिए अब किसे मिलेगी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़2026.10.29CG Breaking : EOW-ACB से हटाए गए 12 पुलिसकर्मी, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
