रायपुर। राज्य शासन ने तीन अधिकारियों को एकतरफा रिलीव करने की कार्रवाई की है। वहीं दो अन्य अधिकारियों के तबादले संशोधन किए हैं। जीएडी के अनुसार 14 अगस्त को जारी आदेशानुसार जयशंकर उरांव, जागेश्वर कौशल,संजय मरकाम को स्थानांतरित किया था। इनमें से उरांव को दिल्ली आवासीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया था। करीब एक पखवाड़े बाद भी तीनों अधिकारियों के ज्वाइन न करने को देखते हुए एकपक्षीय कार्यमुक्त कर दिया है।
वहीं राप्रसे-13 अधिकारी ज्योति सिंह का पूर्व में भू अभिलेख अधिकारी नवा रायपुर किया गया तबादला संशोधित कर अपर कलेक्टर रायपुर पदस्थ किया गया है। सिंह को, अरूण मरकाम की जगह भेजा गया था। मरकाम को नकटी विवाद के बाद स्थानांतरित किया गया था। इसी तरह से राप्रसे 21 के डिप्टी कलेक्टर शंकर लाल सिंहा का जशपुर किया गया तबादला संशोधित कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.10.26Pandariya Recruitment Scam: पंडरिया शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में 22 आरोपी के खिलाफ1000 पन्नों का चालान पेश, 320 पदों की भर्ती में हुई थी गड़बड़ी
छत्तीसगढ़2026.10.26CG Transfer : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, आदेश जारी
Uncategorized2026.10.26JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा; सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
छत्तीसगढ़2026.10.26Arnab Cyclone : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अर्नब : 27 से 29 अक्टूबर तक अलर्ट, बस्तर में ज्यादा खतरा; कलेक्टरों को मिले सख्त निर्देश
