
बिलासपुर2/07/021 एनटीपीसी सीपत द्वारा कोविड 19 महामारी की रोकथाम हेतु नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जिला प्रशासन, बिलासपुर को रु. 40.00 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया दिनांक 02.07.2021 को एनटीपीसी सीपत के समूह महाप्रबंधक श्री घनश्याम प्रजापति ने बिलासपुर कलेक्टर श्री सारांश मित्तर को सहयोग राशि का चेक भेंट किया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्री एस. हरीश, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर, डॉ. प्रमोद महाजन एवं श्रीमती के. श्रीलता, अपरमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी सीपत भी उपस्थित थे। इस राशि का उपयोग कोविड अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की स्थापना एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व भी एनटीपीसी सीपत ने मस्तूरी में कोविड केयर अस्पताल की स्थापना हेतु रू. 5.00 लाख का आर्थिक सहयोग एवं 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रदान किए।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
