बिलासपुर
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास से अंचल को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत करमा में शासकीय हाई स्कूल में 2 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से पीवीटीजी और अन्य अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 100 सीटर बालक छात्रावास की स्वीकृति मिली है। इस छात्रावास के निर्माण से अंचल के पीवीटीजी और अन्य एसटी छात्रों को एक बड़ी सुविधा मिलेगी। यह स्वीकृति भारत सरकार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा दी गई है। जिस बाबत समग्र शिक्षा छ.ग.शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति पत्र जारी किया गया है और क्रियान्वयन एजेंसी आरईएस विभाग को बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
