अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या महिला मोर्चा के द्वारा कमल रंगोली बनाकर दीपोत्सव का किया आयोजन

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या महिला मोर्चा के द्वारा कमल रंगोली बनाकर दीपोत्सव का किया आयोजन

बिलासपुर

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 25 दिसम्बर जन्म जयंती के पूर्व 24 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा जिले के सभी 15 मंडलों में प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं सायं भाजपा कार्यालय बिलासपुर में श्रद्धेय अटल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर महिला मोर्चा द्वारा कमल रंगोली बनाकर दीप उत्सव का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि 25 दिसम्बर को अटल जी की जयंती पर प्रातः 11 बजे स्व.लखीराम आडिटोरियम में पुश्पाजंलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने भाजपा बिलासपुर शहर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि पुश्पाजंलि कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो।
आज दीपोत्सव कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला मंत्री चंदना गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, विभा गौरहा, उशा भांगे, रईसा बेगम, संजू गुप्ता, माया पमनानी, संध्या चौधरी, रीना गोस्वामी, ज्योति मिश्रा, कुंतल ताम्रकार, मीना गोस्वामी, अनिल सिंह चौहान, अमित सिंह, मोनू रजक, दीपशिखा यादव, पूजा खत्री, निरजा सिन्हा, शोभा कश्यप, पूनम श्रीवास, सपना श्रीवास्तव, कविता वर्मा, रिजवाना परवीन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *