बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के बाद संगठन के लिहाज से विभाजित बिलासपुर जिला ग्रामीण की पहली कामकाजी बैठक धर्मनगरी रतनपुर में आयोजित की गई जिसमे जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अगुवाई में जिला के सभी पदाधिकारियों ने मां महामाया का दर्शन कर नवगठित संगठन जिला बिलासपुर ग्रामीण के औपचारिक बैठक की शुरुआत की गई जिसमे रतनपुर महामाया मंदिर धर्मशाला में 10 सितंबर की दोपहर 2.00 बजे आयोजित होने वाली भाजपा जिला की कार्यशाला चर चर्चा के मुख्यबिंदु रहे बैठक में आगामी माह में विभिन्न मंडलों में होने मण्डल कार्यशाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मतिथि 17 सितम्बर से नियोजित सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में पदाधिकारियों के बीच दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति के साथ संगठन विस्तार की प्रक्रिया पर रायशुमारी की गई जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के लिहाज से जिला भाजपा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा में उपाध्यक्ष रहे निर्मल सिन्हा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे कार्यशाला में भाग लेने वालों की प्राथमिकता सूची प्रदेश द्वारा निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,सांसद और विधायक,निगम,मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा, समस्त मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, नगर निगम नगर पंचायत जिला, जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महापौर नगर निगम के पार्षद, मंडल के अध्यक्ष महामंत्री और सेवा पखवाड़ा के जिला और मण्डल की टोली अपेक्षित हैं,बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल द्वय यश मनोहर जनक देवांगन जिला उपाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल राजेश कश्यप राज्यवर्धन कौशिक तिरीथराम यादव नागेश्वरी साहू प्रणव शर्मा समदरिया निखिल केशवानी राजकुमार साहू सरोजनी भरद्वाज राजेन्द्र अग्रहरि महराज सिंह नायक दुर्गा बबलू कश्यप उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
