
मोदी सखी वृक्षारोपण अभियान …
बिलासपुर : – विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई देते हुए जयश्री चौकसे ने कहा कि महिलाओं में प्रकृति से प्रेम जन्मजात होता है ।स्वच्छ वातावरण व स्वस्थ माहौल बनाना उनके व्यवहार मे होता है ।
कहीं वो पेड़ बचाती है तो कहीं पेड़ लगाती है कभी पानी बरबाद होने से रोकती है तो कहीं रसोई के कूड़े को रीसाइकल कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाती है ।घर में छोटे छोटे पौधे लगाकर हरियाली बिखेरती है और वातावरण में अक्सीजेन भरती है ।अपनी छोटी सी कोशिश से प्रकृति को सहेजने में अपना योगदान देती है।आगे कहा कि
आज के नई तकनीकके साथ पर्यावरण के अनुकूल खुद किसान बनकर इकोफ्रेंड़ली व्यवसाय कर रही रही है ।

महिलाएं पर्यावरण को लेकर सजग होती है व चिंतित भी रहती है ।प्रकृति की जरूरत को समझती है और कुछ गलत होता है तो आवाज भी उठाती है ।
इतिहास गवाह है कि समय समय पर देश के अलग अलग राज्यों में महिलाओं ने पर्यावरण की सुरक्षा की खातिर अपने प्राणों की आहुति भी लगाई है ।
उन्होंने सभी समाजिक कार्यकर्ता बहनों से आवाहन किया कि वे मोदी सखी वृक्षारोपण अभियान से जुड़े और पौधारोपण कर धरा को हराभरा बनाएं ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
