बिलासपुर -:
ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर ईकाई द्वारा आज बिलासपुर शहर स्थित कंपनी गार्डन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.
मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने इस आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि योग दिवस के आयोजन के अवसर पर आयोजन में उपस्थित सभी सहयोगी बहनों ने विभिन्न योग मुद्राएं की एवं नियमित योग करने का संकल्प लिया.
संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि द्विवेदी ने जानकारी दी है कि योग से ही काया निरोग बनाई जा सकती है, आज के इस दौड़भाग भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए योग जरूरी है. आज सभी बहनों ने सामूहिक रूप से अनुलोम-विलोम, कपाली भांति, भस्तिका, सूर्य नमस्यार, शीर्षासन आदि क्रियाएं की गई.
इस अवसर पर श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती शीलू द्विवेदी, श्रीमती सुष्मिता शर्मा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती रानी पांडेय, श्रीमती ज्योति शर्मा सहित बिलासपुर संगठन की सहयोगी बहनें उपस्थित थीं.
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
