20 जून 2025
रायपुर
आज स्वामी आत्मानंद जे.आर. दानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2025 का आयोजन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें लगन व परिश्रम से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई और ज्ञानवर्धक कार्यों के लिए करें। अनावश्यक रूप से देर रात तक मोबाइल न चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है, और बच्चों को डिजिटल युग में अनुशासित व जागरूक बनना जरूरी है।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल जी, प्राचार्य,पार्षद मुरली शर्मा जी,जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
