बिलासपुर
केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी इसे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का नाम देकर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रही है भारतीय जनता पार्टी इसे विकसित भारत का अमृत काल का नाम देकर ग्राउंड लेबल पर बहुत से कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी तारतम्य में कल मंगलवार की दोपहर 2.30 बजे लखीराम आडिटोरियम पर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी लगा कर प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम किया जाएगा जिसे एड्रेस करने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी कार्यक्रम में शामिल होंगे समरोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला अक्षर ऊर्जा अभिकरण हे अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी शिरक़त करेंगे प्रोफेशनल मीट में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्गो को आमंत्रित किया गया है उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और दीपक सिंह ने दी।

Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
