बिलासपुर
कोनी स्थित नवनिर्मित मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे भाजपा के दिग्गज नेता दिलीप सिंह जूदेव के नाम से जाना जाएगा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल को दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के समन्वय अनुमोदित करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। विदित है की पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे दिलीप सिंह जूदेव का छ.ग. ही नहीं बल्कि पूरे देश अपना एक प्रभाव और जनाधार था। स्व. जूदेव का नाम अविभाजित म.प्र. से लेकर छ.ग.तक में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार था। आपरेशन घर वापसी अभियान चलाकर दिलीप सिंह जूदेव ने पूरे देश में धर्मांतरण के खिलाफ बिगुल फूंका था। छ.ग. राज्य बनने के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने में भी दिलीप सिंह जूदेव की महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्व. जूदेव जांजगीर,बिलासपुर लोकसभा के सांसद के अलावा राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं।

विधायक सुशांत की मांग पर नामकरण
कोनी स्थित नवनिर्मित मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल का नामकरण दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर करने की मांग बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की थी। 7 मार्च 2024 को लिखे अपने पत्र में विधायक सुशांत ने उल्लेखित किया था की छत्तीसगढ़ राज्य के विकास एवं उत्थान में कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का विशेष योगदान रहा है, इन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और गौरवशाली राजनीतिक यात्रा का कुशल नेतृत्व करते हुए प्रदेश को एक मजबूत आधार एवं पहचान दी है। छत्तीसगढ़ के ऐसे महान सपूत की स्मृति में बिलासपुर मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल का नामकरण कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव जी के नाम पर किया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
रायपुर2026.03.24आखिरी कमांडर का सरेंडर: शांति अब स्थायी कैसे हो
प्रेस क्लब2026.03.24बिलासपुर प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण का बेलतरा विधायक शुक्ला ने मुआयना किया..प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा समेत पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे..
