बिलासपुर,
28 नवम्बर 2024
खरीदी केन्द्रों में धान की अवैध खपत रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव उपाय किये गये हैं। इस कड़ी में सीमावर्ती गांवों में 7 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। वन एवं खनिज विभाग के पूर्व में कार्यरत बैरियर का उपयोग चेकपोस्ट के रूप में किया जा रहा है। अतिरिक्त अमला की ड्यूटी लगाई गई हैं। बिलासपुर परिक्षेत्र में हरदीपारा बेरियर, सोंठी बैरियर, रतनपुर परिक्षेत्र में रतनपुर बैरियर, कोटा परिक्षेत्र में कंुवारीमुड़ा और पटैता बैरियर, बेलगहना में केकराडीह बेरियर तथा मस्तुरी में लवर खनिज जांच चौकी स्थापित किये गये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि इन चेक पोस्टों से होकर धान लेकर गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जायेगी। अवैध धान की जानकारी मिलने पर विशेष चेकिंग दल को सूचित किया जायेगा, जो कि मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई करेगी। चेक पोस्टों में तीन पालियों में दिन-राज कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
