बिलासपुर
24 नवंबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए। मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि श्री हरिओम पवार, श्री दिनेश बावरा, श्री शंभू शिखर, सुश्री अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने श्री साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने श्री साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, श्री किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह मौजूद थे। गौरतलब है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
