बिलासपुर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में 15 नवंबर से विधिवत धान की खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही बेलतरा विधानसभा के विभिन्न सोसाइटियों में भी धान उपार्जन कार्य प्रारंभ हो गया है विधायक सुशांत शुक्ला अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किए जा रहे धान खरीदी पर सतत निगरानी बनाए रखे हुए है उनके द्वारा लगातार उपार्जन केंदों का दौरा कर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है इस तारतम्य में आज श्री शुक्ला ने बिरकोना, भाडी ओर सलखा सोसाइटी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ कर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का हाल जाना उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह अत्यंत ही महत्वकांक्षी योजना है इस योजना का सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है इउनकी आर्थिक स्थिति में बहुत तेजी से बदलाव हुए हैं अतः इस ऐतिहासिक निर्णय से कोई भी किसान वंचित न रहे इस बात का ध्यान रखते हुए किसानों के प्रति उदार रवैया अपना कर हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने की कोशिश करें श्री शुक्ला ने उपार्जन केंद्र में पदस्थ खर्च कर्मचारियों को समुचित व्यवस्थापन हेतु निर्देश दिए इस अवसर पर विजयधर दीवान शकर दयाल शुक्ला उमेश गोरहा राजेश सूर्यवंशी लक्ष्मी कश्यप प्रणव शर्मा समदरिया संतोष दुबे गंगा साहू राजेश्वर शर्मा शैलू गोरख कुन्दन दिवान आदित्य पाण्डे सुखनंदन सिंह सुनील कश्यप पेशी जयसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
