बिलासपुर
तखतपुर भाजपा के राष्ट्रव्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत तखतपुर विधानसभा के सकरी मंडल में पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय के नेतृत्व में रामा लाइफ सिटी में भाजपा का यह अभियान चलाया गया l
हर्षिता पांडेय ने बताया की इस अभियान को व्यापक जन समर्थन मिला एवं लोगो ने मैं भी मोदी जी का परिवार एवं अबकी बार ४०० पार जैसे नारे लगा के अपना समर्थन बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री तोखन साहू जी को जीतने का संकल्प लिया एवं उत्साह से अपने घरों में भाजपा का झंडा लगवाया ,उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू जी रिकॉर्ड मतो से जीत
करेंगे दर्ज l

इस कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक श्री प्रवीण दुबे ज़िले की मंत्री श्रीमती दीपमाला कुर्रे ,जिला कार्यालय मंत्री श्री राकेश चंद्राकर व्यवसायी प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक श्री अरविंद गोयल सकरी मण्डल अध्यक्ष श्री बी आर मोहोबिया मण्डल पदाधिकारी श्री मनोज साहू श्री जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
