बिल्हा /बिलासपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर-दिल्ली व बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस से झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, चकरभाठा से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री कौशिक भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव धरमजीत सिंह, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के साथ मिलकर हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवंकेन्द्रीय नागरिक उड्डययन मंत्री ज्योदिरादित्य का आभार व्यक्त किया और कहा कि बिलासा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी अब महानगरों के लिए होने लगी है। विमानतल के उन्नयन के साथ ही हवाई सुविधा में विस्तार होने लगा है। प्रथम चरण में बिलासपुर से देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने का निर्णय केन्द्र सरकार ने लिया है। यह व्यवस्था बिलासपुर वासियों के लिए अत्यंत हर्ष और सुविधाजनक है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
