बिलासपुर, 10 जनवरी 2024
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि जाम के कारण एक भी धान खरीदी केन्द्र बंद होने की नौबत नहीं आने चाहिए। बफर लिमिट को पार कर जाम की स्थिति की संभावना वाले केन्द्रों से धान उठाव कार्य में तेजी लाया लाएं। उन खरीदी केन्द्रों की पहचान कर ज्यादा संख्या में राईस मिलर्स के लिए डीओ काटा जाये, ताकि धान खरीदी के लिए केन्द्र में जगह बन सके। श्री शरण आज शाम अपने कार्यालय कक्ष में अफसरों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस साल 31 जनवरी तक खरीदी की सीमा तय की गई है। इस अवधि में अवकाश को छोड़कर अब केवल 12 खरीदी दिवस खरीदी के लिए शेष रह गये हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 तारीख तक धान खरीदी के कुल लक्ष्य का 68 प्रतिशत खरीदी कर लिया गया है। जिले का इस साल का खरीदी लक्ष्य 6 लाख 20 हजार मीटरिक टन के विरूद्ध अब तक 4 लाख 21 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीटरिक टन की आवक हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने चाहिए। वहीं बिचौलिया अथवा दलाल किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय,जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा सहित मार्कफेड एवं नान के अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
बिलासपुर2026.06.11जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा : अंकित गौरहा
उप मुख्यमंत्री2026.06.10सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी
