बिलासपुर
5 सितम्बर 2023
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिंगियाडीह में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान नारों का वाचन कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा में नृत्य, चित्रकला एवं रंगोली बनाकर स्कूली बच्चों ने स्वीप कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके साथ ही डीएलएस पीजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकागणों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली। शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। आगामी निर्वाचन को देखते हुए जिले में व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। भविष्य के युवा मतदाताओं को कार्यक्रम से जोड़कर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
