तखतपुर 08/08/2023
सावन माह में शिव भक्ति की चहुंओर धूम मची है। अधिक मास होने के कारण लोग ओर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना में लगे हैं। ऐसे ही स्थानीय कैलाशनगर शिव मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने भी उपस्थित हो कर रामायण पाठ किया। महिलाओं से संवाद करते हुए श्रीमती हर्षिता पांडेय ने भगवान महादेव को देवाधिदेव बताते हुए कहा कि वो सहज हैं सरल है, इसीलिए लोग उन्हें आशुतोष भी कहते हैं। एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाने वाले भोलेनाथ की भक्ति सावन में और विशेष महत्व रखती है। वार्ड नम्बर 1,2 और 3 से बड़ी संख्या में महिलाएं इस रामायण पाठ में शामिल हुईं। इस अवसर पर
शशि मिश्रा, नंदिनी तिवारी, प्रज्ञा पांडेय, आशा दुबे, दुर्गा तिवारी, ममता शुक्ला, राजकुमारी शर्मा, अहंता द्विवेदी, माधुरी त्रिपाठी नुरिता कौशिक मंजू शर्मा मंजू ठाकुर रानी प्रजापति
रमा कश्यप श्यामा रामानंदी पूर्णिमा कश्यप प्रियंका कश्यप मंजू कश्यप माया साहू प्रिया कश्यप कल्याणी ठाकुर अंजू ठाकुर दीपा ठाकुर शालिनी गुप्ता दीपाली साहू सुनीता साहू कविता कुकरेजा डॉली साहू अन्नू पांडे आदि उपस्थित रहीं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
