बिलासपुर 28/07/2023

सुकमा जिले के एर्राबोर में 6 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से रैली निकाल कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के गृहमंत्री का पुतला फूंका महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों से आए महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा कार्यालय से शंखनाद एवं थाली पीट कर राज्य सरकार के विरोध में नारे बुलंद करते हुए पुराना बस स्टैंड चौक पर पहुॅच कर धरना दिया। उन्होंने सुकमा जिले में हुई घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस बीच पुतला को लेकर महिला मोर्चा की बहनों और पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई अंततः वे पुतला जलाने में सफल हुए घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सम्हाल पाने में असफल रही है छत्तीसगढ़ में महिलाओ और बच्चो पर होने वाली अपराधो में वृद्धि हुई है सरकारी संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है वे अपने को कानून से ऊपर समझने लगे हैं भाजपा की जिला मंत्री सुधा गुप्ता ने कहा कि सरकार को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देनी चाहिए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तारीख में छत्तीसगढ़ से 14017 बेटियां लापता हैं 46116 महिलाएं गायब हैं 5000 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है हजारों हत्याएं हुई हैं अपहरण के 11000 से भी अधिक के मामले प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं 2019 से 2021के बीच 110 फीसदी यौन उत्पीड़न और छेड़ छाड़ के मामले बढ़े हैं ऐसी निकम्मी सरकार को शर्म आनी चाहिए और अपनी असफलता पर प्रदेश महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

इस मौके पर मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जिलाध्यक्ष पूजा विधानी, भाजपा जिला मंत्री सुधा गुप्ता, जयश्री चौकसे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, गायत्री साहू, स्मृति जैन, मीना विश्वकर्मा, संध्या चौधरी, मनीषा नंदी, पूनम शुक्ला, रजनी यादव, मंजू साहू, सरोज साहू, रीना गोस्वामी, किरण सिंह, मंजू दुबे, अर्चना मल्लेवार, सुनीता राज, दीपिका दुबे, शियोना, नायक, ममता सोनी, नीतू आनंद, बीना साहू, पूजा सिंह, रितू शुक्ला, बंदना मेश्राम, इंदरा यादव, अनु प्रजापति, सस्वती विश्वकर्मा, मंजू यादव, सुषमा यादव, वैभव गुप्ता, मुकेश राव, महर्षि बाजपेयी, इंशु गुप्ता, अरूण लास्कर सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर2026.04.01भाजपा जिला ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा..
बिलासपुर2026.03.31विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली
बिलासपुर2026.03.30अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा निःशुल्क व्रतबंध (उपनयन) संस्कार का आयोजन
प्रधानमंत्री2026.03.27प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय
