प्रदेश के प्रत्येक गौठानों मे कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार का प्रमाण छोड़ी है : कौशिक

प्रदेश के प्रत्येक गौठानों मे कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार का प्रमाण छोड़ी है : कौशिक

बिल्हा/बिलासपुर

22/05/2023

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चलबों गौठान खोलबों पोल अभियान के तहत विधानसभा बिल्हा के नगर पंचायत बिल्हा अंतर्गत केशला में बने गौठान एवं ग्राम मोहदा, पौसरी, अमेरिकापा के आश्रित गांव एठलूकापा के गौठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जिला बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे गौठानों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है गौठान में सही तरह से बाउंड्री तक नहीं बनी है, टैंक बना पर वह पुरी तरह से सुखा पड़ा हुआ है, विगत दो वर्षो में समूह को वर्मी कम्पोस्ट का पैसा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है इसके साथ ही गौठानों में मेहनत करके कार्य कर रहें सदस्यों को राशि ही प्राप्त नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गोबर खरीदी के गुणगान करती है किन्तु बिल्हा गौठान के अंतर्गत केवल चार से पांच लोगों के द्वारा गोबर बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि कहा कि पूरे प्रदेश में गौठान के नाम पर केंद्र कि राशि का दुरूपयोग हुआ है। केंद्र की सरकार जनता के लिए योजना बनाकर राशि भेजती है मगर प्रदेश की सरकार उन पैसों को गौठानो में लगाकर पैसों का बंदरबाट कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी जगह भी गौठान का निर्माण हुआ है वहां कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार का प्रमाण छोड़ी है। कहीं पर गौठान आधा-अधूरा है तो कहीं चारा-पानी की व्यवस्था नहीं है। मावेशियाँ गौठानों के बजाय सड़कों पर घूम रहे है। कांग्रेस की यह आदर्श योजना केवल कागज़ों पर ही चल रही है धरातल् में यह योजना पुरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गौठान और गौ माता के नाम पर राजनीति कर रही है और अपनी पीठ खुद थपथपा रही है।

उन्होंने कहा कि गौठान के नाम पर करोड़ों का घोटाला कर रही है ।जिसका पोल भारतीय जनता पार्टी लगातार खोल रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक गौठानों में जाकर कांग्रेस के इस महा भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।उन्होंने कहा कि मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल गौठान और गौधन न्याय योजना को लेकर चुनावी राज्यों में ढिंढोरा पीटते है मगर गौठानों कि बदहाल स्थिति अब किसी से छुपी नहीं रहने वाली। कांग्रेस ने गौठान के नाम पर जनता के साथ साथ बेजुबानों को भी छलने का काम किया है जिसे जनता कभी मांफ नहीं करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी, विधायक रजनीश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडेय जी, रामदेव कुमावत जी उपस्थित हुए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *