बिलासपुर 10/05/2023
भारतीय जनता पार्टी, दक्षिण मंडल बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने भ्रष्टाचार के विरोध में पुतला दहन करते हुए
ईडी की जांच में उजागर हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला और यह घोटालेबाजी मुख्यमंत्री के शह पर उनके खास सिपहसालार रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के नेतृत्व में वर्ष 2019 से 22 के बीच किया गया है। अनवर ने कमीशन की रकम अपने पास रखकर बाकी रकम राजनीतिक आकाओं को बांट दी गई। इस गिरोह में राजनेता अफसर और कारोबारी शामिल रहे। अनवर के माध्यम से 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। इस भ्रष्टाचार के विरोध में सीएम भूपेश बघेल एवम आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन सीएमडी चौक में बिलासपुर दक्षिण मंडल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में किया गया।

इसमें कार्यक्रम में पूर्व एल्डरमैन एवम मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र केशरवानी, महामंत्री अमित तिवारी , नारायण गोस्वामी एवम पदाधिकारियों में शोभा कश्यप महिला मोर्चा अध्यक्ष,युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू रजक, महामंत्री साहिल कश्यप, संध्या चौधरी पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा,मनोज कश्यप अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, रीना गोस्वामी,राजेश साहू, ,अभिजीत मित्रा,मनीष गुप्ता, मधुसूदन राव,विकास यादव, वीरेंद्र यादव, प्रशांत कश्यप,विकास एंथोनी,सीनु चौहान, स्वयंवर यादव,बबलू यादव,अक्षय मेहता, अरुज मिश्रा,मीना गोस्वामी, मंजुला सिंह,सरिता कामडे,दीपशिखा यादव,नीलम गुप्ता ,दीपिका दुबे,नीता साहू, कुमारी बाई, सुनीता राज चौधरी, संगीता रेड्डी, अन्नू प्रजापति, रेखा रात्रे,कुमारी लहरें ,वंदना तिवारी, शंकर दास मानिकपुरी, नितिन श्रीवास, नीलेश राव ,श्रीनिवास राव ,करण पांडे , राज निषाद, रूपाहिल दास मानिकपुरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
