बिल्हा/बिलासपुर
पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास से क्षेत्र के जनता को उम्मीद थी कि जन आकांक्षा के मुताबिक वे कुछ घोषणा जरूर करेंगे,परन्तु सबको निराश ही हाथ लगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पास जनता को देने को कुछ भी नहीं है। यह सरकार तो पूरी तरह से अपनी दिल्ली की गांधी परिवार को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी के नाम पर मुख्यमंत्री बघेल केवल कथित प्रचार अभियान में जुटे रहते हैं। जब केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिये 73 हजार करोड़ रूपया दिया है तो उसकी चर्चा कही भी नहीं होती है। राज्य सरकार ने मात्र 17 हजार करोड़ रूपये का राज्यांश देकर वाहवाही लूटने में लगे हैं।जिसे प्रदेश की जनता भलिभांति समझती है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जब 16 लाख आवास स्वीकृत है तो प्रदेश के पास राज्यांश देने को पैसे नहीं है।अब तो इस सरकार को कथित तौर पर घोषणावीरों की सरकार के रूप में याद किया जायेगा। पूर्व विधानसभाध्यक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री बघेल से मुंगेली प्रवास के दौरान मुलाकात कर एक ट्रामा सेन्टर और सड़क सहित जनसुविधा को लेकर मांग पत्र दिया तो उस पर उन्होंने किसी तरह की कोई घोषण नहीं की।जिसकी उम्मीद क्षेत्रवासियों को थी।
जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो जब भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह प्रवास पर आये हैं तो जनभावनाओं के मुताबिक विकास योजनाओं की घोषणा की थी जिसका लाभ अब भी ले रहें हैं।
पूर्व विधानसभाध्यक्ष कौशिक ने विकास के मामले में कांग्रेस सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को विकास को लेकर उनकी प्राथमिकता में समूचा छत्तीसगढ़ नहीं है केवल मात्र उनके चंद अपने हैं जो दिल्ली से अर्जी लगवाते हैं तो उन्हें की प्राथमिकता दी जाती है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
