
बिलासपुर 25/02/2023
शहर में लगभग 25 वर्षो बाद देश का मशहूर जेमिनी सर्कस 26 फरवरी रविवार से प्रारंभ होने जा रहा है। साइन्स कॉलेज सीपत रोड मैदान में भव्य शुभारंभ का शो 26 फरवरी को शाम 7.30 बजे से होगा। इसके पश्चात अगले दिन 27 ता. से तीन शो 1, 4 व 7.30 बजे से 2-2 घंटे के होंगे। सर्कस आनेवाले दर्शको के लिये हवाई झूला, बेबी रोप, रशियन साड़ी, जिसमें 50 की ऊँचाई पर लड़के अपने करतब दिखायेगी आदि, कार्यक्रमों के साथ, सरकस के कुत्तों द्वारा भी विशेष मनोरंजक प्रोगाम होंगे।

जेमिनी सरकस के मुख्य आकर्षक प्रोग्राम में अफ्रिकन जिम्नास्ट लड़कियों द्वारा, एकोब्रेटिक शो भी प्रसिद्ध है। जेमिनी सरकस में लगभग 70 कलाकार अपनी करतबों का प्रदर्शन करेंगे, इनमें 6 विदेशी कलाकार भी शामिल है। बच्चों व बड़ो को हँसा-हँसाकर लोट-पोटकर देने वाले जोकर्स भी, जेमिनी सरकस के विशेष आकर्षण होंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
