बिलासपुर 17/02/2023
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अगुवाई पर विधानसभा बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा में भाजपा द्वारा आहुत प्रदेश व्यापी के तहत विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होनें कहा कि कांग्रेसी कुशासन में बस्तर की धरती भाजपा कार्यकर्ताओें के रक्त से लाल हो चुकी है। उनकी निर्मम हत्या इस बात का प्रमाण है कि बस्तर में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनकी हत्या की जा रही है। उन्होनें कहा कि बस्तर में अपराधी खुन की होली खेल रहें है। लगातार भाजपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा है इन हत्याओं के राजनितिक मायनें निकाले जा सकते है यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण ही हत्याएं हो रही है। उन्होनें कहा नक्सली सड़क पर है और कांग्रेस आत्मसमर्पित है हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिये प्राण की बाजी लगाई है जो भाजपा कार्यकर्ता शहिद हुए है उनके परिवार का दुख प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं समझ सकते है। उन्हें केवल राजनीति करनें ही आता है।

जिस प्रकार कांग्रेस के इशारे पर नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है इससे स्पष्ट है इन सब का मुल कारण कांग्रेस ही है। इस बात को बस्तर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता समझ चुकी है। उन्होनें कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस घबराई हुई है। इसी कारण कांग्रेस यह सब षडयंत्र कर रही है ताकी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डर जाए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के षडयंत्रों से न डरने वाले न ही पीछे हटने वाले है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार जो जांच करवा रही है उस पर जनता तो दुर कांग्रेस को खुद भरोसा नहीं है। कांग्रेस ने एन.आई.ए को पत्र लिखा है। एक तरफ खुद एन.आई.ए पर प्रश्न उठाते है और दुसरी तरफ एन.आई.ए को पत्र लिखकर अपने जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते है, अपने जवाबदारी से सरकार बचना चाह रही है। पर कांग्रेस अपने जिम्मेंदारियों से बच नहीं सकती जवाबदेही सुनिश्चित होगा इन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि इस आदोंलन के बाद भी अगर कांग्रेस नहीं सुधरेगी तो आने वाले समय में भाजपा को उग्र आदोंलन की आवश्यता पड़ेगी तो भाजपा वो भी करेगी।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने स्व भीमा मंडवी, बुधराम पटेल करटाम, सागर साहू, रामधर आलामी, निलकंठ कक्केम के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धाजंलि दी।
इस अवसर पर भूपेंद्र सवन्नी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
