रायपुर 25 जनवरी 2023
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 27 जनवरी को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल काम्प्लेक्स राखी, दुकान नं0 07, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टॉप कैरियर सर्विसेस एवं अलर्ट एस.जी. एस. प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिविल इंजीनियर, टैली कॉलर, सुपरवाईजर, अकांटेंट, सेल्स पर्सन, हैल्पर, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग मैनेजर, फिल्ड ऑफिसर, हेड गार्ड के 625 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों पर 8वीं से स्नातक/स्नातकोत्तर, बी.ई. सिविल एवं टैली ई.आर.पी.-09 आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार रुपए से अधिकतम 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने साथ शैक्षणिक,तकनीकी योग्यता,अनुभव प्रमाण-पत्र, बॉयोडाटा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
