21/01/2023
Bilaspur

वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश, गिनाए उनके काम, लोक व्यवहार की प्रशंसा की
महिला मोर्चा ने किया अस्पताल में फल वितरण
तखतपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा और जनसंघ के पुरोधा स्व. मनहरण लाल पाण्डेय को आज दसवीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा के वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी भैंसाझार परियोजना के स्व. मनहरण लाल पाण्डेय जी स्वप्न दृष्टा और प्रणेता थे।
भाजपा कार्यालय में उनकी स्मृति में तखतपुर विधानसभा द्वारा आयोजित इस स्मरणांजलि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ने कहा कि स्वर्गीय पांडे ने अविभाजित मध्यप्रदेश में युवा मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सिंचाई मंत्री एवं बिजली मंत्री के रूप में अनेक सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य किए। जिला भाजपा के महामंत्री घनश्याम कौशिक ने अपने उदबोधन में कहा कि
राजनीति में उनको शुचिता का पर्याय माना जाता है। राजनीति में उन्होंने अनेक मापदंड स्थापित किये।
इस अवसर पर तखतपुर विधानसभा के नागरिकों द्वारा स्व. पांडे जी के द्वारा किये गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनको श्सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर महिला मोर्चा द्वारा नगर के स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन लाल पांडे प्रदीप कौशिक नैन लाल साहू विश्वनाथ यादव कृष्ण कुमार साहू सेवा यादव शिव देवांगन ईश्वर देवांगन लव पांडे दिनेश राजपूत मोनू सेमर राजेश सोनी अजय यादव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डॉक्टर नवीन पाली किशन पांडे प्रीतम कश्यप ओमकार सोनी नोहर सिंह ठाकुर सूर्या कश्यप संजीव कश्यप चंद्रकांत द्विवेदी महिला मोर्चा मालती यादव प्रतिभा देवांगन पुष्पलता लता कश्यप रमा कश्यप सुधा सोनकुंवर यादव गुलजीत खुराना विजयपुर मंडल संतोष कश्यप दिनेश साहू ओमप्रकाश कश्यप राजेंद्र खांडे भरत जांगड़े मोहित गोस्वामी ललिता कश्यप गनियारी मंडल संतोष अवस्थी उमाशंकर कौशिक अजय यादव मोहन पाटले आशुतोष कश्यप मुकेश श्रीवास अशोक साहू निखिल श्रीवास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग विजयपुर,गनियारी,सकरी एवं तखतपुर मंडल के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए l
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.05.10मातृ दिवस पर अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की नारी प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़2026.05.09पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़2026.05.07मंत्रियों से अनबन: सरगुजा के दो, रायपुर संभाग के एक कलेक्टर पर गाज
अध्यक्ष2026.05.06सुशासन तिहार : उच्चभट्ठी शिविर में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी
