बिलासपुर 14/01/2023
इसके पूर्व आचार्या कोल इण्डिया की अनुषंगी कम्पनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) बतौर ईसीएल मुख्यालय सेन्टोरिया में कार्य कर रहे थे ।

श्री देवाशीष आचार्या ने अपने कैरियर की शुरूआत ईस्टर्न कोलफील्ड के केंदा एरिया अंतर्गत हरिपुर माईन्स से की। उन्हें ईसीएल के विभिन्न परियोजनाओं में कार्मिक विभाग से जुड़े कार्यों का दीर्घ अनुभव है तथा वे औद्योगिक संबंध में पारंगत माने जाते हैं। श्री आचार्या ने वर्ष 1986 में बीएससी की उपाधि अर्जित की तथा उन्होंने सीएडब्ल्यू, डीएसडब्ल्यू (आईआरपीएम), एमए (पर्यावरण) की शैक्षणिक योग्यता भी हासिल की है। ईसीएल में एनसीडब्ल्यूए के प्रावधानों व सुविधाओं से जुड़े दृष्टि पोर्टल के संचालन में उनकी विशेष भूमिका है।
श्री आचार्या के एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) के पद पर पदभार ग्रहण से अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष है ।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
