बिलासपुर..
आज छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक – 409 का मोनो बैच परियोजना शाखा – मरवाही के कर्मभूमि में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए जारी किया गया।
संघ के प्रांतीय संयोजक देवेन्द्र पटेल, प्रांताध्यक्ष सरिता पाठक, प्रांतीय सचिव सुमन यादव, संभागीय संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय बिलासपुर, जिलाध्यक्ष भारती मिश्रा बिलासपुर, जिलाध्यक्ष गायत्री चतुर्वेदी जीपीएम, परियोजना अध्यक्ष शांति मार्को मरवाही सहित गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के समस्त पदाधिकारी और हजारों सदस्यों की उपस्थिति में हुई।
सभा संबोधित करते हुए पटेल जी ने मोनो बैच की उपयोगिता के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा की संगठन के समस्त गतिविधियां में बैच लगा कर कार्य संपादित करना आसान हो जाएगा और 409 की ख्याति शासन, प्रशासन के साथ साथ आम जनता तक पहुंचेगी जिसका लाभ प्रत्येक कार्यकर्ता सहायिका को प्राप्त होगी।
चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा की संघ की लंबी उपलब्धि में मोनो बैच जारी होना गर्व की बात है क्योंकि प्रदेश के पंजीकृत संगठनों में सबसे प्रथम बार जारी हुआ है इससे स्थानीय समस्या के निराकरण जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक स्तर पर सरलता से होगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.06.12रायगढ़ कथक घराने के गौरव पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान “अकादमी रत्न”
बिलासपुर2026.06.12नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय
छत्तीसगढ़2026.06.11युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान : खेल परिसर में 358.90 लाख रुपये की लागत से बनेगा बालक छात्रावास
उप मुख्यमंत्री2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी
